Monday, 17 February 2014



                                     “संस्कृतम्”
नासा के वरिष्ठ वैज्ञानिक रिक ब्रिग्स ने १९९० में ही कह दिया था कि इस गृह यानि धरती कि एकमात्र वैज्ञानिक भाषा संस्कृत ही है | ब्रिग्स सहित तत्कालीन कम्पूटरविदो ने संस्कृत को कम्पूटर के लिए सर्वोत्तम भाषा  घोषित किया | नासा छठी और सातवीं पीढ़ी के सुपर कम्पूटर संस्कृत के आधार पर ही बना रहा है जिनके  २०२५ से २०३५ में बाजार में आने कि संभावना है | देववाणी आधारित सामान्य कम्पूटर तो जल्दी ही बाजार में आ जायेगें तब संस्कृत सीखने कि ललक दुनिया में और बढ़ेगी | यूनेस्को के अनुसार विश्व कि सभी ९७ भाषाए प्रत्यक्ष या परोक्ष संस्कृत से जुडी है, विश्व के ५२ देशों  के २५० विश्व विद्यालयों में संस्कृत पढाई जाती है |  महानतम वैज्ञानिक आइंस्टीन ने स्वीकार किया है कि अपनी वैज्ञानिक खोजों और सिद्धांतों के निर्माण में वे गीता और अन्य संस्कृत ग्रंथों को प्रेरक व मार्गदर्शक मानते है |  संस्कृत ग्रंथों में वैज्ञानिक ज्ञान का भंडार मानने वालो में नोबेल पुरुष्कार विजेता वैज्ञानिक रदरफोर्ड, श्रोडीन्जर, हाइजनबर्ग तथा परमाणु बम्ब के आविष्कारक राबर्ट ओपनहाइमर ही नहीं है ये लोग संस्कृत के गहन अध्येता भी थे | भारत के नोबेल पुरुष्कृत वैज्ञानिक डा. सी वी रमण संस्कृत को राष्ट्र भाषा बनाने के पक्षधर थे |  और  संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा. भीमराव आंबेडकर ने तो दो कदम आगे बढकर संस्कृत को राजभाषा बनाने के लिए प्रस्ताव भी रखा था तथा लक्ष्मीकान्त मैत्रे के साथ सदन के अंदर संस्कृत में वार्ता भी कर के दिखाई थी | विश्वविद्यालय आयोग ( १९४८ – १९४९) जिसके सदस्य डा. एस राधाकृष्णन और वैज्ञानिक मेघनाद साहा जैसे प्रबुद्ध लोग शामिल थे, ने कहा था कि डिग्री स्तर पर संस्कृत कि पढाई विद्यार्थियों में आध्यात्मिकता का संचार करेगी | माध्यमिक शिक्षा आयोग (१९५२ – १९५३) ने भी हाई स्कूल व इंटरमिडीएट स्तर पर संस्कृत कि पढाई कि वकालत कि थी | संस्कृत आयोग (१९५६ – १९५७) इस अमूल्य भारतीय धरोहर को जन जन तक पहुचाने कि बात कि थी साथ ही कोठारी आयोग ने कक्षा ८ तक तीसरी  भाषा के रूप में आधुनिक भारतीय भाषाओँ (जिनमे संवैधानिक मान्यता प्राप्त संस्कृत सहित २२ भाषाए है) को रखने कि बात की थी | इस विषय पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी ४ अक्टूबर १९९४ को दिए अपने एक अहम फैसले में कहा था कि “यदि संस्कृत के अध्ययन को निरुत्साहित किया गया तो हमारी संस्कृति का श्रोत ही सूख जायेगा” | इन सब बातों को धता बताते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा ६ से ८ के पाठ्यक्रम में संस्कृत के विकल्प के तौर पर ४ विदेशी भाषाए जर्मन, चीनी, स्पेनिश और फ्रेंच को शामिल कर लिया | इस मूर्खतापूर्ण निर्णय को संस्कृत शिक्षक संघ दिल्ली ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है | सी बी एस ई ने भी संस्कृत के विकल्प के तौर पर तकनिकी और रोजगार कोर्स पेश कर दिए | राजग शासन काल में मानव संसाधन मंत्री मुरली मनोहर जोशी द्वारा ‘राष्ट्रिय संस्कृत संसथान’ के माध्यम से प्रारंभ संस्कृत शिक्षकों को ५ हजार मासिक मानदेय वाली योजना ने भी दम तोड़ दिया | देश के २३ राज्यों में माध्यमिक स्तर पर संस्कृत पढाने कि व्यवस्था है पर शिक्षक अहर्ता परीक्षा (TET) में केवल ८ राज्यों में ही संस्कृत शामिल है | स्वयम को बाबासाहेब का अनुयायी बताने वाली मायावती ने अपने शासनकाल में UPTET में संस्कृत को समाप्त कर दिया था जो बाद में बहाल हुई | भारत कि आत्मा और विवेक कि वाणी – देववाणी संस्कृत पर ये आघात सीधे - सीधे भारतीयता एवं भारत के शैक्षिक – वैज्ञानिक विकास कि जड पर प्रहार है |   

No comments:

Post a Comment