Wednesday, 9 December 2015

             “रामपुर तिराहा कांड”
१ अक्तूबर १९९४ -- मुजफ्फर नगर का रामपुर तिराहा भी कभी मुज्जफर नगर के कवाल कांड की तरह सुर्ख़ियों में था | और आज कवाल की तरह प्रशिद्ध एतिहासिक घटना के रूप में दर्ज है | दोनों घटनाओं के मैनेजर मुलायम सिंह है क्योंकि मुलायम सिंह लाशों की राजनीति में ही लाभ हानि देखते है | उत्तराखंड में एम वाई समीकरण नहीं चलता अत: उसमे कोई हानि नही थी इसलिए गोली चलवाने में देर नहीं की | स्थान भी दोनों घटनाओं का मुजफ्फर नगर है और समय भी लगभग सामान है तिराहा कांड १ अक्तूबर को व कवाल ७ सितम्बर को हुआ | हम रामपुर तिराहा कांड का पोस्ट मार्टम करके देखते है |
    १९९३ में मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने | स्वतन्त्र राज्य की मांग के चलते उत्तराखंडी २ अक्तूबर १९९४ को राजघाट गाँधी की समाधि पर धरना देने जा रहे थे | मुलायम ने उन्हें दिल्ली न पहुचने देने की कसम खा रखी थी | अत: गेम रामपुर तिराहा (मुजफ्फर नगर) पर सजाया गया था | निर्दोष निहत्थे उत्तराखंडियों पर बिना किसी उत्तेजना के अंधाधुंध गोली बरसा दी गई | सैंकड़ो लोग घायल हुए और ७ लोग मारे गए महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़ और अश्लील हरकते हुई नंगी ओरतों को भाग कर गन्ने के खेतो में जान बचानी पड़ी | सरकार ने छपार थाने में उत्तराखंडियों पर फर्जी मुक़दमें दायर कर दिए |

    इलाहबाद हाईकोर्ट सख्त हुआ जनवरी १९९५ में सीबीआई को जांच दी गई | इस मामले में ५ वरिष्ठ अधिकारी सहित छपार, खतौली, झिंझाना व मुजफ्फर नगर के थानाध्यक्षो सहित १५ -२० अन्य पुलिसकर्मीयों पर सीबीआई ने मुक़दमे दायर हुए | इनको लाश छिपाने, शस्त्र बरामदगी और हेराफेरी जैसे संगीन फर्जी मुकदमे दायर करने का दोषी पाया गया था | जिला चिकित्सा अधिकारी ने उत्तराखंडीयों की और से फायरिंग दिखाने के लिए पुलिसकर्मीयों के शारीर में ओपरेशन कर छर्रे घुसा दिए थे |  उस समय मुलायम सिंह ने कहा था सब फर्जी है यदि एक भी बलात्कार साबित हो गया तो राजनीती से सन्यास ले लूँगा | बाद में ३८ महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों के द्वारा बलात्कार के मामले सामने आये और मुक़दमे दायर हुए | ये मुलायम सिंह डाला सिमेंट फैक्ट्री में अपने चहेते उद्धोगपति को कब्ज़ा दिलाने के लिए फैक्ट्री घेरे बैठे निर्दोष मजदूरो पर भी महोदय गोली चलवा चुके है | अयोध्या गोलीकांड से कौन परिचित नहीं है | १९९९ में बाजपेयी सरकार ने नए उत्तराखंड राज्य का गठन किया |

No comments:

Post a Comment