Saturday 13 July 2013



"
मौत का सौदागर कौन ---मोदी या कांग्रेस "
आजकल  मोदी अपने सद्भावना मिशन, जेडीयू का अलगाव,आडवाणी जी, और पी एम पद के सर्व श्रेष्ठ दावेदारी के कारण मीडिया की सुर्खियों मे छाये हुए है | जिस कारण कुछ लोगो ने मोदी को सर आँखों पर बिठाया तो कुछ के पेट मे दर्द हो  गया | उसी पेट मरोड़ के चलते कुछ लोगो ने मोदी के उपवास को उपवास का उपहास ‘,कुछ ने सो चूहे खाकर हज को जाने वाली बिल्ली बताया, तो कोई खुनी, हत्यारा,यमराज  बता रहा है | सोनिया ने तो मौत का सोदागर ही कह दिया था | मजे बात तो ये है की मोदी को ऐसे नाम वो लोग रख रहे है, जिनके हाथ कोहनियों तक खून से सने है | ये दूध के धुले सैकुलर, शर्म निरपेक्ष  कितने उजले है उसकी कुछ बानगी भी देख ले ?
     १९४७ से ही आरम्भ करते है, तो विश्व का जघन्यतम नरसंहार जिसमे २० लाख लोग बटवारे के समय मारे गए थे जिनमे ५००० अकेले बंगाल में मरे गए थे |  निर्विवादित रूप से नेहरू और गाँधी के सर है | १९६४ राउरकेला व जमशेदपुर में ३०००, १९६७ रांची में २००, १९७० भिवंडी (महाराष्ट्र) में ८०,  हत्याएं में हुई | अपने को सबसे ज्यादा सेकुलर कहने वाले कम्युनिष्टो  के राज में १९७९ में जमशेदपुर (बंगाल) में १२५ लोग मारे गए | १९६७,१९७७,१९८७,१९९१ के मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली आदि के दंगे जिनमे ५००० से अधिक लोग मरे गए कांग्रेस की देन है | १९८२ के मुरादाबाद दंगे में तो २००० लोग मरे गए थे | दिल्ली आदि में १९८४ के सिख नरसंहार (३५०० हत्याएं) का दोषी सीधे राजीव गाँधी है | १९८० से १९९२ तक पजाब मे हुई लाखो हत्याओ से इंदिरा गाँधी कैसे बच सकती है,  तथा खालापार(मु.नगर), तुर्कमान गेट (दिल्ली) के मुस्लिम हत्याकांड भी इंदिरा गाँधी के खाते मे है | रामपुर तिराहा व अयोध्या हत्याकांड सेकुलर मसीहा मुलायम ने ही तो कराये | लालू के कार्यकाल में बिहार मे नारायणपुर, शंकर बिगहा, पारस बिगहा आदि के जातीय दंगो में ३५० से भी ज्यादा लोगो की हत्याए हुई | शांति दूत नेहरू के भी खाते मे जबलपुर की ३००० हत्याए है | झामुमो नेता  शिबू सोरेन पर १० हत्या का मुकदमा चल रहा है | असम के नेल्ली गांव मे एक दिन मे ३००० लोग मार दिए गए थे | कश्मीर और असम के अनवरत  नरसंहारक  भला कौन है ? कांग्रेस का राज याने दंगो का राज | अकेले गुजरात को देखें तो बार-बार नरेन्द्र भाई को हत्यारा कहने वाले शर्मनिरपेक्ष लोग बताएं की स्वातंत्रोत्तर के इतिहास में गुजरात के सबसे भयानक दंगे 1969 (कांग्रेस राज)  में अहमदाबाद में हुए थे जिसमें ५००० मुसलमान मारे गए थे । इसके बाद भी  १९८५ (३००),  १९८७ (६०) , १९९०,१९९२ के गुजरात दंगो में भी हजारो लोग मरे गए थे |
लाल बहादुर शास्त्री, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, सुभाष चन्द्र बोस की हत्याए भी इसी रोशनी मे है | मोदी को खूनी कहने वाले सेकुलरों की ये कुछ बानगी भर है | मोदी को वीजा न देने वाले अमेरिका की चर्चा के बिना लेख अधूरा लगेगा | वैश्विक मानवाधिकार, शांति और सेकुलरवाद के मुखिया अमेरिका ने इराक, अफगानिस्तान और  इरान मे कितना कहर ढाया सब जानते है | जापान और विएतनाम का क्रूर दमन कौन भुला सकता है ? वैसे विश्व मे कही भी खून खराबे की जमीन अमेरिका ही तो तैयार करता है ? मोदी को कोसने वाले ये क्यों भूल जाते है की राष्ट्रमंडल और राजीव गाँधी फौंडेशन, सुशासन के लिये मोदी को पुरुष्कृत कर चुके है |”चित्रलेखा साप्ताहिक२००५ मे मोदी कोइयर ऑफ पर्शनसे नवाज चुकी है | २००६ मे योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी मोदी की सराहना कर चुके है | तथा कोई आयोग अभी तक मोदी को दोषी नहीं ठहरा पाया |